02:04 PM IST
मोहाली में सिखों की रिहाई को लेकर हो रहा प्रदर्शन
01:38 PM IST
पहली बार लाल किले से वंदे मातरम् गाया गया: अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’, जो स्वतंत्रता आंदोलन का प्रखर जयघोष रहा, उसका आजादी के 80 वर्ष बाद आज पहली बार लाल किले की प्राचीर से गान हुआ.उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर न सिर्फ रोंगटे खड़े हो गए, बल्कि रोम-रोम पुलकित हो उठा.
12:00 PM IST
India vs Sri Lanka: यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों में 32 रन बनाकर हुए रन आउट
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. गॉल टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल की पारी का नाटकीय अंत हुआ. इसी के साथ भारत को पहला झटका लगा. यशस्वी जायसवाल 37 गेंदों में 32 रन बनाकर रन आउट हुए. उन्हें भारतीय पारी के 11वें ओवर में प्रभात जयसूर्या और डिकवेला ने मिलकर रन आउट किया.
11:29 AM IST
रांची: पुलिस ने देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका
झारखंड पुलिस ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका. उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
11:15 AM IST
रांची: JPSC–JSSC रिफॉर्म को लेकर छात्रों के आंदोलन का आज 22वां दिन
10:40 AM IST
आजादी की लड़ाई यूपी के बगैर समझी जाएगी अधूरी: सीएम योगी
10:06 AM IST
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत
09:41 AM IST
India vs Sri Lanka: भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करने का फैसला
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है. पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ये टीम इंडिया का 600वां टेस्ट भी है. वहीं श्रीलंका की टीम गॉल में अपना 50वां टेस्ट खेल रही है.
09:31 AM IST
लाल किला से बोले पीएम मोदी- गुलामी की मानसिकता को मिटाना है
08:53 AM IST
पीएम मोदी बोले- स्वयं से पहले राष्ट्र का हित हो, ऐसा हम संकल्प लें
08:29 AM IST
लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन- दुनिया में हमारा सम्मान बढ़ रहा है
08:02 AM IST
अपने हितों की रक्षा हमें खुद करनी होगी: पीएम मोदी
07:38 AM IST
पीएम मोदी लाल किला से देश को कर रहे संबोधित
07:35 AM IST
पीएम मोदी ने लाल किले पर किया ध्वजारोहण
07:21 AM IST
पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
07:18 AM IST
प्रधानमंत्री का काफिला पहुंचा लाल किला
07:08 AM IST
पीएम मोदी पहुंचे राजघाट, बापू को किया नमन
06:45 AM IST
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
06:21 AM IST
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
12:01 AM IST
हूतियों ने सऊदी अरामको के नजरान फैसिलिटी पर ड्रोन से हमला किया