scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 15 फरवरी 2026

07:22 PM IST

गुजरात विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

06:34 PM IST

T20 world cup 2026: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता

भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 विश्वकप 2026 का महामुकाबला खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बैटिंग करने का न्योता दिया है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी है. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाए. भारत ने पिछले साल एशिया कप से ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह नीति रखी है जिसे विश्व कप में भी जारी रखा है.

05:56 PM IST

Womens Asia Cup Rising Stars: भारत की महिला ए टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है. इससे पहले भारत की बेटियों ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए पाकिस्तान को महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में आठ विकेट से हरा दिया. टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टूर्नामेंट के इस छठे मुकाबले में पाकिस्तान ए टीम चारों खाने चित हो गई. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी, जिसके बाद भारत की महिला ए टीम के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए उसकी पारी को 93 रन पर ढेर कर दिया. जवाब में भारत ने छोटे से टारगेट को 61 गेंदों में हासिल कर लिया. वृंदा शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 55 रन की पारी खेली.

05:17 PM IST

बांग्लादेश की नई कैबिनेट मंगलवार को लेगी शपथ

02:55 PM IST

US Trade Deal के नाम पर हम किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं: राहुल गांधी

02:51 PM IST

Himanta Biswa Sarma Tweet: 1962 में पंडित नेहरू ने 'My heart goes out to Assam' कहकर हमारे राज्य को युद्ध के बीच छोड़ दिया था

01:18 PM IST

नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस को छोड़ समाजवादी पार्टी में हुए शामिल 

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले ही तेजी से उथल-पुथल जारी है. कभी बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले नसीमुद्दीन को 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बसपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. उन्हें मायावती का काफी विश्वस्त माना जाता था. बाद में बसपा ने उन पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया था. हालांकि, इसके बाद नसीमुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बसपा प्रमुख मायावती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. इसे साबित करने के लिए उन्होंने एक ऑडियो टेप भी जारी किया था. बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामने थाम लिया था. अब नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस को छोड़कर अखिलेश यादव की पार्टी सपा से जुड़ गए हैं.

10:33 AM IST

बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को बुलाया

बांग्लादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई दूसरे क्षेत्रीय नेताओं को 17 फरवरी को देश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाने की प्रक्रिया में है.

09:10 AM IST

राहुल गांधी ने किया एक्स पर पोस्ट, बोले- हर हर महादेव

राहुल गांधी ने अपने एक्स के पोस्ट में लिखा, सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. शिवशक्ति की कृपा से आपके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास हो. हर हर महादेव।।

08:19 AM IST

राष्ट्रपति ने भारत वासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामना

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे.

06:50 AM IST

सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट, दी 'महाशिवरात्रि' की शुभकामनाएं

पोस्ट में बोले सीएम योगी : देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पावन पर्व ‘महाशिवरात्रि’ की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे, हर हृदय में शांति, हर जीवन में शक्ति और हर पथ में मंगल का संचार हो, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव.