scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 15 मई 2026

01:11 PM IST

पश्चिम एशिया संकट का दुनिया पर असर- पीएम मोदी

12:18 PM IST

कुलदीप सिंह सेंगर केस: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करके जमानत दिए जाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट ने कुलदीप की उम्रकैद की सजा को निलंबित करते हुए जमानत दी थी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने CBI अपील पर HC के आदेश पर रोक लगाई थी. CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया कि 2 महीने के भीतर इस मामले पर नए सिरे से फैसला करे.

09:58 AM IST

NEET-UG परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान, अब 21 जून को होगा एग्जाम

मेडिकल एट्रेंस एग्जाम NEET (UG) के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. यह परीक्षा अब 21 जून को आयोजित कराई जाएगी. इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था.

08:36 AM IST

Akhilesh Yadav Tweet... आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है

07:43 AM IST

दिल्ली में CNG के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब CNG के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि अभी CNG की कीमत अभी दिल्ली में बढ़ाई गई है. दिल्ली में 2 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब 79.09 रुपये कीमत हो गई है.

06:32 AM IST

महंगाई की मार! पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए की बढ़ोतरी

06:16 AM IST

आज से 5 दिवसीय विदेश यात्रा पर पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी की पांच दिवसीय विदेश यात्रा आज UAE से शुरू होगी, जहां वो ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे. 

12:04 AM IST

गोवा सरकार ने सभी आधिकारिक विदेश यात्राओं पर लगाई रोक