11:23 PM IST
कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान व गोदाम सील:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 40 लोग हुए बीमार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में बिसरख पुलिस और खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है. टीम ने कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान और उसके गोदाम को सील कर दिया है.
06:00 PM IST
जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर: 14 टूरिस्ट स्पॉट दोबारा खुलेंगे
मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में बंद पड़े 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं. सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया यह फैसला पर्यटन कारोबार के लिए राहत भरा माना जा रहा है. इनमें कश्मीर के 11 और जम्मू के 3 प्रमुख स्पॉट शामिल हैं, जिन्हें पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किया गया था. बर्फ हटते ही कुछ अन्य स्थान भी पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे.
05:54 PM IST
साल का पहला ‘रिंग ऑफ फायर’ कल, जानें भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं
17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. दोपहर 3:26 बजे से शाम 7:57 बजे तक रहने वाला यह वलयाकार ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य आग के चमकते छल्ले जैसा दिखाई देगा. वैज्ञानिक इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहते हैं. भारत में यह आंशिक रूप से भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा.
04:15 PM IST
गुजरात विधानसभा के नए डिप्टी स्पीकर बने पूर्णेश मोदी
02:00 PM IST
मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से मिली छुट्टी
पंजाब के CM भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP की रैली के लिए रवाना हुए.
12:14 PM IST
भिवाड़ी: केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत
11:34 AM IST
नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर दी भारतीय टीम को जीत की बधाई
नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के श्री ईशान किशन जी ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
10:23 AM IST
लखनऊ अयोध्या समेत कई जिलों में कचहरी में बम धमाके की आई धमकी
|
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लखनऊ कचहरी में बीडीएस की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन कर रही है. लखनऊ कचहरी में जगह-जगह पर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है. बीते शुक्रवार भी यूपी के 18 जिलों में कचहरी ब्लास्ट की धमकी आई थी.
|
09:31 AM IST
गुजरात विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत
आज से 25 फ़रवरी तक चलेगा बजट सत्र. 18 फरवरी को गुजरात सरकार का बजट पेश होगा. आज 12 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी.
07:47 AM IST
चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के लिए पश्चिम बंगाल के सात अधिकारियों को किया
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने और कदाचार के लिए निलंबित किया है. आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को उन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं.
07:41 AM IST
बिल गेट्स आज आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे, सीएम नायडू के साथ हेल्थ पर होगी चर्चा
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स आज आंध्र प्रदेश जाएंगे और हेल्थ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव्स में सहयोग बढ़ाने पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ चर्चा करेंगे.