निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और 6 राज्यों में उपचुनाव की घोषणा की है. चुनावों के विभिन्न चरणों की सुचारू और व्यवस्थित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 25 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है. इन चुनावों में मतदान करने के योग्य मतदाताओं की संख्या 17.4 करोड़ से अधिक है. इस अनुपात से प्रत्येक 70 मतदाताओं के लिए 1 चुनाव अधिकारी होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव घोषणा के दौरान दोहराया था कि हिंसा में लिप्त या हिंसा के लिए भड़काने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. आयोग के मुताबिक तैनात कर्मियों में लगभग 15 लाख मतदान कर्मी, 8.5 लाखसुरक्षाकर्मी, 40 हजार मतगणना कर्मी, 49 हजार माइक्रो पर्यवेक्षक, 21 हजार सेक्टर अधिकारी, 15 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं. राज्यों में 2.18 लाख से अधिक बीएलओ सहित क्षेत्र-स्तरीय चुनाव मशीनरी उपलब्ध है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पीएम मोदी देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पहले चरण में जेवर से बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ान भरी जाएगी. जेवर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस कंपनियों से बात की गई है.
रिटायर्ड बैंक मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 29 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है. ठगों ने ट्राई का अधिकारी बन कॉल किया था. रिटायर्ड बैंक मैनेजर को कॉल कर ठगों ने कहा आपके नाम के जारी सिम कार्ड का गैरकानूनी इस्तेमाल हो रहा है. वीडियो कॉल कर कोर्ट रूम दिखाया और सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार की धमकी दी. करीब 2 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा. सत्यापन के नाम पर पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई और ठगी को अंजाम दिया.
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई. इस घटना में कई लोगों की मरने की सूचना है. प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान धमाका आग का कारण बताया गया है. जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों और ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग तेजी से फैल गई.
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़ा युद्ध 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है. क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक विदेश मंत्रियों की मीटिंग होगी. इस बैठक की मेजबानी सऊदी अरब करेगा. रियाद में बैठक होगी. इस बैठक में खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता पर चर्चा की जाएगी.
U.S. सेंट्रल कमांड ने ट्वीट कर बताया कि कुछ घंटे पहले U.S. सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के समुद्र तट पर स्थित ईरान की मजबूत मिसाइल साइटों पर 5 हजार पाउंड के कई ‘डीप पेनिट्रेटर’ बमों से हमला किया. इन साइटों पर मौजूद ईरान की जहाज-रोधी क्रूज मिसाइलों से स्ट्रेट में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को खतरा था.