scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 18 अप्रैल 2026

09:15 AM IST

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सोमवार को हो सकती है अमेरिका-ईरान के बीच अगली वार्ता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब एक बार फिर कूटनीतिक हल तलाशने की कोशिश तेज हो गई है. अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर मुद्दे पर नई वार्ता का दौर शुरू होने वाला है, और एक बार फिर मंच बना है पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधि रविवार तक पाकिस्तान पहुंच सकते हैं और सोमवार को औपचारिक बातचीत शुरू हो सकती है.

08:28 AM IST

ट्रंप बोले- ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से बुधवार तक समझौता न होने पर युद्धविराम की अवधि शायद नहीं बढ़ाई जाएगी. ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी.

08:16 AM IST

साउथ दिल्ली डबल मर्डर केसः पुलिस ने आरोपी असद को पकड़ा

साउथ दिल्ली डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी असद को पकड़ लिया है. आरोपी ने बाप और बेटे पर CR पार्क इलाके के तारा अपार्टमेंट में हमला किया था.  सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने असद के भागने का रूट देखा और फिर असद को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक राकेश सूद और करन सूद की हॉस्पिटल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई थी जबकि इनका रिस्तेदार राहुल फिलहाल हॉस्पिटल में है. 

07:21 AM IST

आज दिल्ली से हज के लिए 371 यात्री होंगे रवाना 

हज 2026 के यात्रियों का पहला बैच आज सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हो रहा है. दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा, आज हज 2026 की पहली फ्लाइट है, जिसमें 371 यात्री अपनी यात्रा पर निकल रहे हैं. 

07:09 AM IST

चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

06:21 AM IST

महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी आज देशभर में करेगी प्रदर्शन

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिरने के बाद बीजेपी इस मुद्दे को लेकर आज देशभर में प्रदर्शन करेगी. कैबिनेट की बैठक भी होगी.

12:02 AM IST

IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स का बुरा हाल, गुजरात टाइटन्स ने 5 विकेट से दी करारी शिकस्त