scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 18 फरवरी 2026

08:34 PM IST

हल्की बारिश से मिली राहत, दिल्ली-एनसीआर में सुधरी हवा; GRAP-2 की पाबंदियां हटीं

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हुई हल्की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. कई दिनों से खराब चल रही हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया. बारिश के बाद आसमान साफ दिखा और प्रदूषण का स्तर नीचे आया. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने हालात की समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लिया. आयोग ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में लगातार सुधार हो रहा है. इसी को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी गई हैं.

05:42 PM IST

असम समझौते के तहत 1.7 लाख से अधिक विदेशियों का पता लगाया गया- सरकार

विधानसभा में असम अकॉर्ड इम्पलीमेंट मिनिस्टर अतुल बोरा ने कहा कि 40 सालों में 31 हजार लोगों को वापस भेजा गया है.

03:31 PM IST

UP: 74 साल बाद शाहजहांपुर में 300 बीघा वन भूमि को खाली कराया गया

12:23 PM IST

मध्य प्रदेश बजट: किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे एक लाख सोलर पंप

11:12 AM IST

बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी: मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने साफ किया कि यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. बीएसपी अकेले चुनाव लड़ेगी.  मायावती ने कहा कि सपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन कर उनकी पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि नुकसान ही हुआ है. मायावती ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के गठबंधन की बात कही गई थी.

10:32 AM IST

Gachibowli में ATM में पैसे डालने के लिए रखे 60 लाख रुपए लेकर CMS वैन चालक फरार

09:35 AM IST

पश्चिम बंगाल में बीजेपी निकालेगी परिवर्तन यात्रा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है. बंगाल में यह यात्रा 9 जगहों से शुरू होगी. परिवर्तन यात्रा अगले महीने 2 मार्च से 5 मार्च के बीच अलग-अलग जगहों से शुरू होगी. पीएम नरेंद्र मोदी परिवर्तन रथ के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह समापन कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होगा और पीएम मोदी यहां एक बड़ी जससभा को संबोधित करेंगे.

07:59 AM IST

आज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का निरीक्षण करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशाखापट्टनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में भारत और मित्र देशों के 70 युद्धपोतों का निरीक्षण करेंगी. आईएनएस विक्रांत मुख्य आकर्षण रहेगा. इसके साथ मिलन 26 अभ्यास और IONS सम्मेलन भी आयोजित होगा.

06:48 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट

06:23 AM IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया-जय हो!

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. आज वो मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली आकर मैक्रों भारत मंडपम का दौरा करेंगे. 19 फरवरी को वो एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे.