scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 18 जनवरी 2026

09:43 PM IST

न्यूजीलैंड ने 41 रन से जीता तीसरा मैच, भारत 2-1 से हारा वनडे सीरीज

न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टीम ने 2-1 से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली. रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 46 ओवर में 10 विकेट पर 296 रन ही बना सकी.

09:25 PM IST

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को न्योता दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया.

09:16 PM IST

IND vs NZ 3rd ODI: हर्षित राणा अर्धशतक जड़कर आउट, टीम इंडिया को 7वां झटका

09:00 PM IST

IND vs NZ मैच: विराट कोहली ने लगाया 54वां वनडे शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम आज तीसरा वनडे जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का टारगेट मिला है. कोहली ने 91 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें  8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. कोहली के ओडीआई करियर का यह 54वां शतक और कुल 85वां इंटरनेशनल शतक है.

07:46 PM IST

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर प्रयागराज में शाम 06:00 बजे तक 4 करोड़ 36 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

07:10 PM IST

UAE के राष्ट्रपति कल आएंगे भारत दौरे पर

05:34 PM IST

ललन सिंह का बड़ा बयान: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जेडीयू में नो एंट्री

05:22 PM IST

राहुल गांधी कल तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे रायबरेली

04:22 PM IST

वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम 2026 में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल जाएगा दावोस

गुजरात सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum-WEF) की वार्षिक बैठक 2026 में सहभागिता करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी करेंगे. यह अवसर गुजरात के लिए ऐतिहासिक है, जब राज्य पहली बार विश्व आर्थिक मंच पर नेतृत्व स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है. विश्व आर्थिक मंच की यह वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में आयोजित की जाएगी. इस वैश्विक मंच पर गुजरात की भागीदारी राज्य की दूरदर्शी सोच, वैश्विक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता और तेजी से आगे बढ़ते आर्थिक विकास को दर्शाती है.

03:44 PM IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है. सेना की कई टीमें आतंकियों की तलाश में लगी हुई हैं.

03:38 PM IST

पीएम मोदी बोले- विकसित भारत के लिए पूर्वी राज्यों का विकास जरूरी

03:35 PM IST

रूस में बर्फबारी ने 146 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड

03:26 PM IST

हुगली पहुंचे पीएम मोदी, सिंगूर में विभिन्न विकास परियोजनाओं करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ

01:11 PM IST

अहमदबाद-गांधीनगर हाईवे पर दो कार और बस के बीच हुई टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

09:25 AM IST

सीएम योगी ने मौनी अमावस्या पर किया ट्वीट

सीएम योगी में अपने पोस्ट में बोला कि आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र संगम स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य अखाड़ों, धर्माचार्यों, संतगणों, साधकों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन. मोक्षदायिनी माँ गंगा और भगवान सूर्य की कृपा से सभी की मनोक्षणाएं पूर्ण हों, जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया संकल्प जगे, यही प्रार्थना है.

08:53 AM IST

दिल्ली की तर्ज पर अब मुंबई में भी बिहार भवन का होगा निर्माण

08:19 AM IST

उत्तराखंड के चार धाम मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन, कैमरे पर बैन

07:24 AM IST

कोहरे के चलते राजधानी, दुरंतो और गरीब रथ सहित कई ट्रेनें लेट