10:31 PM IST
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक, 19 जुलाई से पहलगाम-बालटाल रूट बंद
08:22 PM IST
वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार
06:58 PM IST
अहमदाबाद पटका फैक्टरी में धमाका... 8 लोगों की मौत, रद्द था लाइसेंस
05:47 PM IST
भतीजे को दिया सरकारी नौकरी का लालच.. ठगे 19 लाख, कोर्ट क्लर्क पर मामला दर्ज
04:08 PM IST
दिल्ली में फीफा व्लर्ड कप के चलते रेस्टोरेंट-कैफे खुल सकते हैं 4am तक
03:03 PM IST
आमिर खान को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी.. लव जिहाद फैलाने की कही बात
02:22 PM IST
सांसद इमरान मसूद बोले- देश के टुकड़े करने वाला जिन्ना हमारा सबसे बड़ा गुनहगार
02:19 PM IST
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
01:38 PM IST
पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के 'अवैध' दफ्तर पर चला बुलडोजर
01:26 PM IST
भरतपुर: मदरसा में सफाई करते समय सेप्टिक टैंक में गिरी 13 छात्राएं, एक की मौत
12:10 PM IST
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ श्रीहरिकोटा से लॉन्च
12:07 PM IST
भारत का रॉकेट 'विक्रम-1' श्रीहरिकोटा से थोड़ी देर में होगा लॉन्च
11:04 AM IST
लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने अभिनेता आमिर खान को दी धमकी
लारेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने अभिनेता आमिर खान को धमकी दी है. सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है- जय श्री राम जय सीता राम. मैं Aarzoo Bishnoi और Tyson Bishnoi (Lawrence Bishnoi Group) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर Aamir Khaan जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.
10:39 AM IST
AISF और SFI के छात्र जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
10:23 AM IST
मेरी सहमति के बिना कुछ भी मत देना... वांगचुक की पत्नी का अस्पताल को अल्टीमेटम
सोनम वांगचुक की पत्नी ने कहा है कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी बिना अनुमति के बिना वांगचुक को न तो मुंह से कुछ दिया जाए और न ही नस के जरिए कोई दवा या तरल पदार्थ दिया जाए.
09:49 AM IST
कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन हुआ
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन कठुआ कर दिया गया है.
09:46 AM IST
दिल्ली के जंतर-मंतर से हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी
09:01 AM IST
दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया है: अभिजीत दिपके
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने एहतियात के तौर पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. उधर, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया है.
08:13 AM IST
दिल्लीः सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में हेल्थ चेकअप
07:37 AM IST
20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगुचक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है. सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी. उनका वजन 9 किलो से ज्यादा घट गया था.
07:22 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में BSF के जवानों से करेंगे संवाद
07:16 AM IST
US-ईरान में तेज हुई जंगः MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर धधके और कई शहरों में मिसाइल अटैक
06:28 AM IST
आज बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
12:02 AM IST
शशि थरूर होटल की लिफ्ट में फंसे, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बचाया