scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 19 फरवरी 2026

11:12 PM IST

बड़ी जीत के साथ किया अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का अंत

इब्राहिम जादरान की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ अफगानी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का समापन जीत के साथ किया है.

06:30 PM IST

बिहार विधानसभा में विधायक फंड को 8 करोड़ करने की उठी मांग

04:57 PM IST

जल्द ही जम्मू के कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

02:08 PM IST

हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर पटना हाई कोर्ट ने 42 विधायकों को नोटिस जारी किया

पटना हाई कोर्ट ने 42 विधायकों को चुनावी गड़बड़ियों और हलफनामे में गलत जानकारी देने से जुड़े याचिकाओं के मामले में नोटिस जारी किया है

02:04 PM IST

मुंबई: 9 साल पहले नाबालिग को फ्लाइंग किस देने के मामले में 3 साल की सजा

11:39 AM IST

यूपी: हापुड़ में नाबालिग से रेप का आरोपी मौलाना गिरफ्तार

09:40 AM IST

लारेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा गिरफ्तार 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ड्रग्स सिंडिकेट के आरोपों से जुड़ी लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नेहा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है. बताया जा रहा है कि बॉबी कबूतर लॉरेंश बिश्नोई गैंग को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है. बॉबी कबूतर एशिया के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और भारत का अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहा जाने वाला सलीम पिस्टल से हथियार लेता था.

08:23 AM IST

शिवजयंती पर शिवनेरी किले में बेकाबू हुई भीड़, महिला-बच्चे सहित कई घायल

पुणे जिले के जुन्नर तालुका में स्थित शिवनेरी किला में शिवजयंती के मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. राज्यभर से शिवज्योत लेकर पहुंचे युवक, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के कारण किले का परिसर रात से ही खचाखच भरा रहा. भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं होने से कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए. अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजा जैसे संकरे रास्तों पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस अफरा-तफरी में महिलाओं और छोटे बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

07:35 AM IST

मथुरा में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 4 लोगों की मौत

मथुरा के गोवर्धन बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार हादसे के बाद नहर में गिर गई थी. बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से कार और शवों को बाहर निकाला.

07:33 AM IST

आज दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगी. इस दौरान वह गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी के दर्शन करेंगी.

06:16 AM IST

आज पीएम मोदी भारत मंडपम में AI समिट का करेंगे उद्घाटन 

दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. सुबह करीब 9:40 बजे उद्घाटन समारोह होगा.