10:58 PM IST
मुंबई: धमकी के बाद सलमान खान के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई
10:07 PM IST
जापान के प्रधानमंत्री दो दिनों की यात्रा पर भारत आने के लिए रवाना हुए
09:09 PM IST
सलमान खान की टीम को धमकी भरा पत्र मिला, पुलिस में शिकायत दर्ज
08:13 PM IST
दिल्ली: किसान महापंचायत कल, रामलीला मैदान में 2,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
06:53 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट
05:30 PM IST
दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 117 रन ही बना सकी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. तीसरा और अंतिम मुकाबला चेन्नई में 22 मार्च 2023 को खेला जाएगा.
04:31 PM IST
बांग्लादेश: बस दुर्घटना में 19 की मौत, 30 लोग घायल
03:59 PM IST
दूसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 117 रनों पर ऑलआउट
विशाखापट्टनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गई. यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे कम स्कोर है. 1981 में भारतीय टीम सिडनी में 63 रन और साल 2000 में सिडनी में ही 100 रन बना सकी थी.
02:46 PM IST
झारखंड में मिले H3N2 वायरस के 2 मरीज
02:25 PM IST
रांची: आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
एटीएस ने अरगोड़ा और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से छह ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है.
01:35 PM IST
Ind vs Aus: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, किया बॉलिंग करने का फैसला
01:13 PM IST
अमृतपाल का केस एनआईए को सौंप सकती है केंद्र सरकार
12:32 PM IST
सोनीपत पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर जमकर साधा निशाना. उन्होंने कहा एक समूह को बचाने का प्रयास कर रही है भारतीय जनता पार्टी.
12:15 PM IST
कश्मीर में ट्यूलिप फेस्टिवल आज से शुरू
68 किस्म के 16 लाख फूलों का दीदार कर सकेंगे सैलानी.
11:58 AM IST
पवन खेरा, शक्ति सिंह गोहिल और अशोक गहलोत राहुल गांधी के आवास पहुंचे
11:01 AM IST
दिल्ली: राहुल गांधी से पूछताछ कर रहे स्पेशल सीपी और DCP
10:08 AM IST
अलगाववादी अमृतपाल सिंह को किया गया भगोड़ा घोषित
समर्थकों का दावा कि वह पुलिस हिरासत में है.
09:01 AM IST
यूपी: कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार निरंजन के खिलाफ केस दर्ज
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने दर्ज किया केस. रामपुर में तैनाती के दौरान मनोज कुमार निरंजन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप.
08:09 AM IST
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए बढ़ाई गई पूरे पंजाब में सुरक्षा
सूत्रों का कहना है कि मोबाइल इंटरनेट आज भी बंद रहने की संभावना है.
06:40 AM IST
तालिबान राज आने के बाद से 50% से अधिक अफगान पत्रकारों की नौकरी गई