scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 19 मार्च 2026

12:27 PM IST

दुलाचंद यादव मर्डर केस: जेडीयू विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

12:05 PM IST

असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

11:39 AM IST

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार आज करेंगे नामांकन

10:18 AM IST

केरल के 70% विधायकों पर आपराधिक मामले हैं दर्ज: एडीआर

09:09 AM IST

राम मंदिर में आज राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी राम यंत्र की स्थापना

हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के दूसरे तल पर शुभ अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:55 बजे) में श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजा करेंगी. इस खास समारोह के गवाह बनने के लिए करीब सात हजार मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे. राष्ट्रपति सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और वहां से सड़क मार्ग से मंदिर परिसर जाएंगी. उनका अयोध्या दौरा लगभग चार घंटे का रहेगा. समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम मंदिर ट्रस्ट के कई प्रमुख सदस्य भी मोजूद रहेंगे. श्रीराम यंत्र स्थापना के बाद राष्ट्रपति राम परिवार का दर्शन-पूजन करेंगी. फिर महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी और निषादराज मंदिर में भी दर्शन करेंगी, जिसे सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के सम्मान के संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

08:01 AM IST

ईरान पर जो थोड़ा भरोसा था वो भी नहीं रहाः सऊदी अरब

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान के साथ पहले जो थोड़ा-बहुत भरोसा था, वह पूरी तरह से टूट चुका है. मंत्री ने यह भी कहा कि ईरान को अपनी गलतफहमियों पर फिर से विचार करना चाहिए और चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से उसे कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने आगे दावा किया कि ईरान इन हमलों के लिए पहले से ही तैयार था.

07:55 AM IST

एअर इंडिया: वेस्ट एशिया के लिए 48 फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी, दुबई उड़ान फिर शुरू

12:21 AM IST

आज से विक्रम संवत 2083 की शुरुआत, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ