01:54 PM IST
मनोज तिवारी ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए दो महीने की सैलरी दान की
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा ‘मैं बिहार में अपने परिवार के बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी दो महीने की सैलरी दान करता हूं. बिहार राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 7,000 रुपये की आर्थिक सहायता के तौर पर कुल 550 करोड़ रुपये से ज़्यादा की मदद दी है.
01:52 PM IST
PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया रोजगार मेले का उद्घाटन
12:41 PM IST
लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा से प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी सपा में होंगे शामिल
11:30 AM IST
ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार कार चालक ने 4-5 लोगों को रौंदा
11:21 AM IST
न्यूक्लियर एनर्जी में तेजी से बढ़ रहे आगे, 20 से ज्यादा शहरों में फैला मेट्रो नेटवर्क - पीएम
11:18 AM IST
भारत में चल रहीं हाइड्रोजन ट्रेन, पिछले साल 25 लाख EV की बिक्री - पीएम
11:14 AM IST
सोलर एनर्जी बढ़ाने पर भारत का फोकस - पीएम मोदी
11:10 AM IST
भारत अब आधुनिक क्लाइमेट चुनौतियां का समाधान दे रहा - पीएम मोदी
10:49 AM IST
प्रयागराज में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से साइबर ठगी
प्रयागराज में बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए पूजा पाल के खाते से 1 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए. धूमनगंज पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पूजा पाल का बैंक अकाउंट यूबीआई की धूमनगंज शाखा में है. साइबर ठगी के साथ महत्वपूर्ण बैंकिंग डाटा लीक होने की आशंका भी जताई गई है. पुलिस यूपीआई लेनदेन की डिटेल खंगालने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है. पूजा पाल कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक भी हैं.
09:51 AM IST
संत कबीर नगर सांसद पप्पू निषाद की गाड़ी पर ग्रामीणों का हमला
09:27 AM IST
गुरुग्राम में 18 स्पा सेंटरों पर छापेमारी
हरियाणा महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 90 के एक मॉल में संयुक्त अभियान चलाया और 18 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. इस दौरान कई आपत्तिजनक चीजें और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए.
08:20 AM IST
आज आयेंगे DUSU के नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती
07:31 AM IST
तमिलनाडु में उपचुनाव से पहले PMK का ऐलान, पार्टी किसी भी दल को नहीं देगी समर्थन
06:26 AM IST
इंदौर में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
12:02 AM IST
चुनाव चिह्न जब्त होने को चुनौती देने वाली ममता की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई संभव