scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 02 मई 2026

10:24 PM IST

बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश, 21 मई को दोबारा डाले जाएंगे वोट

08:19 PM IST

15 मतदान केंद्रों पर आज हुए पुनर्मतदान में शाम 7 बजे तक हुई 90% वोटिंग

06:29 PM IST

काश कभी ‘15 लाख रूपयों’ के खाते में आने का मोबाइल अलर्ट आए: अखिलेश

05:08 PM IST

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज

04:01 PM IST

इजराइल के लिए जासूसी करने पर ईरान ने दो को दी मौत की सज़ा

03:06 PM IST

केरल सरकार वालपराई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की करेगी 10 लाख से मदद

02:04 PM IST

दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में हुई 54.9 प्रतिशत वोटिंग

12:54 PM IST

नीतीश से मिले सम्राट चौधरी, बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी हलचल हुई तेज

11:26 AM IST

पर्यवेक्षक पर TMC को झटका, सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनाव आयोग को अधिकारी चुनने का अधिकार

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले मतगणना पर्यवेक्षक विवाद पर टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. पर्यवेक्षक पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलेक्शन कमीशन को अधिकारी चुनने का अधिकार है. ये याचिका TMC की ओर से दायर की गई. इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील पेश की. कपिल सिब्बल ने दलील दी कि डीईओ नोटिस की जानकारी देर से मिली और हर बूथ पर गड़बड़ी की आशंका है.

11:22 AM IST

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पुनर्मतदान के दौरान लोगों में उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है. मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीट के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के 4 बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और ये शाम 6 बजे तक होगी. कई बूथों पर वोटर्स की लंबी लाइन लगी है.

08:25 AM IST

आज से शुरू हुई श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

जम्मू-कश्मीर के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन की आज से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नियमित सर्विस दी जाएगी.

07:40 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जंग रोकने का ईरानी ऑफर फिर ठुकराया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जंग रोकने के लिए ईरान का ऑफर फिर से ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा- बातचीत के लिए ईरान का नया ऑफर भी मुझे मंजूर नहीं है. ईरान की लीडरशिप उलझ गई है और बुरी तरह से बिखर गई है. वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन आपस में सहमत नहीं हो पा रहे. इससे पहले ईरान 26 और 27 अप्रैल को भी अपना प्रस्ताव भेज चुका है, जिसे वे ठुकरा चुके हैं.

06:31 AM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव: आज 15 पोलिंग बूथों पर री-वोटिंग

12:01 AM IST

उत्तर-पश्चिमी ईरान में धमाके में 14 रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की मौत