scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 20 अगस्त 2026

04:09 PM IST

झारखंड में परीक्षाएं रद्द करने पर HC ने लगाई रोक

03:03 PM IST

कांग्रेस ने लाखों शहीदों का अपमान कियाः अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कल देश विरोधी फैसला लिया. कांग्रेस ने दो पैरा गाने का फैसला लिया. उसने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए देश के विभाजन की नींव डाली. उसकी ऐतिहासिक गलतियों को मोदी सरकार ने सुधारा. लेकिन संसद के फैसले को अवहेलना करने का फैसला लिया. कांग्रेस ने लाखों शहीदों का अपमान किया. आज कांग्रेस 1937 के पार्टी का रिजोल्यूशन मान रही है.

02:16 PM IST

लखनऊ: पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या, फिर की खुदकुशी

02:02 PM IST

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन

01:52 PM IST

दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 2027 से रोक

12:49 PM IST

यूपी: मिर्जापुर में 4 दिनों से हो रही बारिश से गिरी दीवार, 3 लोगों की मौत 1 घायल

11:19 AM IST

जयपुर: कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

10:33 AM IST

गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती... यूपी में 4 नदियां उफान पर

09:46 AM IST

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम को 30 शर्तों के साथ मिली मंजूरी

09:38 AM IST

दिल्लीः सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी

दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर चिट्ठी लिखी है. सुकेश ने अरविंद केजरीवाल को यह चिट्ठी लिखी. अपनी चिट्ठी में उसने कहा कि उनके जेल जाने का ‘2.0’ यानी दूसरा दौर फिर से शुरू होने वाला है. साथ ही उसने अप्रत्यक्ष रूप से CJP पार्टी पर तंज भी कसा और उसे AAP की प्रॉक्सी पार्टी करार दिया.

08:53 AM IST

छात्र प्रदर्शन पर सीएम योगी सख्त: अब लापरवाही मिली तो जिम्मेदारी तय, हर शिक्षण संस्थान की होगी निगरानी

08:26 AM IST

दिल्लीः राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के वीर भूमि में सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 82वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

07:24 AM IST

मणिपुर में 3 दिन नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किया आदेश

मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सरकार ने तीन दिन तक सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रखने का आदेश दिया है. NRC को अपडेट करने की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच यह फैसला लिया गया है.

07:16 AM IST

भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर भरा पानी

दक्षिण दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड पर जलजमाव हो गया. वहीं द्वारका अंडरपास पर जलजमाव हो गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

06:32 AM IST

UNSC में भारत ने की समान अधिकार और पारदर्शिता की मांग

12:02 AM IST

चेन्नई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की होगी 31वीं बैठक