scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 20 फरवरी 2026

10:18 PM IST

वसूला हुआ टैरिफ वापस करें ट्रंप- कैलिफोर्निया के गर्वनर

08:52 PM IST

अमेरिका: राष्ट्रपति को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के दैरिफ को गैरकानूनी बताया

07:39 PM IST

बिहार: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर

04:36 PM IST

UP: अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार दिए जाएंगे

04:03 PM IST

वलसाड: कार और ट्रक की टक्कर, हादसे में 7 लोगों की मौत

02:26 PM IST

AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: लीगल एक्शन लेगी पुलिस- सूत्र

01:49 PM IST

AI इम्पैक्ट समिट: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

11:39 AM IST

अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: सुल्तानपुर कोर्ट से निकले राहुल गांधी, 9 मार्च को अगली सुनवाई

10:52 AM IST

राहुल गांधी अदालत में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट पहुंचे

गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे हैं. अदालत की ओर से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी को आखिरी मौका दिया गया है. जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने उनके खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था. मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है. राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस प्रकरण में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तिथियों पर अनुपस्थित रहे. 19 जनवरी को भी गैरहाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया था.

10:15 AM IST

रमजान में लाउडस्पीकर से ऐलान की अनुमति नहीं

बजट सत्र के दौरान सपा विधायक कमाल अख्तर ने रमजान महीने के दौरान सहरी और इफ्तार के समय मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिए ऐलान किए जाने का मुद्दा उठा. सरकार से मांग की कि इस दोनों समयों पर सरकार लाउडस्पीकर के जरिए ऐलान की अनुमति दे दी जाए, इससे बहुत राहत होगी. जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि ऐलान की जरूरत तब पड़ती थी, जब घड़ियां नहीं थी. लोग धूप की दिशा देखकर समय का आकलन करते थे. आज हर व्यक्ति के पास मोबाइल है, जिसमें समय दिखता है. कहा, लाउडस्पीकर पर रोक सरकार ने नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर बजाने को लेकर स्पष्ट आदेश दिए हैं, जो प्रदेश में लागू हैं. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, रात में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजेगा.

09:54 AM IST

हरदोई में वंदे भारत पर बरसाए गए पत्थर, C-4 कोच का शीशा टूटा

हरदोई में देश की प्रतिष्ठित ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर पत्थरबाजी की चपेट में आ गई. वाराणसी से मेरठ जा रही ट्रेन के C-4 कोच का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

08:12 AM IST

अमित शाह आज असम से करेंगे जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत 

गृह मंत्री अमित शाह सीमावर्ती गांवों के व्यापक और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए तैयार किए गए जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी) के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार को करेंगे. इसमें 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 सीमावर्ती गांव शामिल हैं. वीवीपी का दूसरा चरण केंद्र द्वारा वित्त पोषित योजना होगी, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. केंद्रीय मंत्री असम के कछार जिले के नाथनपुर से इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

08:10 AM IST

पाक पीएम शहबाज शरीफ बोले- डोनाल्ड ट्रंप शांतिप्रिय व्यक्ति

06:21 AM IST

आज से शुरू होगा हरियाणा का बजट सत्र 

हरियाणा का बजट सत्र आज सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा.