अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM नरेंद्र मोदी को भी G7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है, जो 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होने वाला है.
देशभर में मेडिकल स्टोर्स और केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को हड़ताल का ऐलान किया है. यह हड़ताल All India Organisation of Chemists and Druggists यानी AIOCD की तरफ से बुलाई गई है. संगठन का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स की वजह से पारंपरिक मेडिकल दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है.
पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टारेला से भी भेंट कर सकते हैं.