TMC के ममता बनर्जी गुट ने पार्टी में विभाजन और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की है. उन पर शीघ्र सुनवाई के लिए सोमवार को सीजेआई की कोर्ट में उल्लेख किए जाने की तैयारी है. पहली याचिका निर्वाचन आयोग के उस निर्णय के खिलाफ दाखिल की गई है जिसमें उनको अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस यानी AITMC नाम और पार्टी सिंबल घास पर खिले तीन पंखुड़ी वाले जोड़ा फूल देने से इनकार करते हुए उन्हें उनके पसंदीदा विकल्पों में से एक अन्य सिंबल और अस्थायी नाम दिया गया. निर्वाचन आयोग के इस अंतरिम आदेश के खिलाफ दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि आयोग ने पार्टी के स्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया. आयोग ने बागी MP/MLA के बयानों को ही सच मान लिया. जबकि उनके खिलाफ अयोग्यता की याचिकाएं लंबित हैं. वही ममता बनर्जी गुट की दूसरी याचिका पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर के खिलाफ की गई है, जिसमें 10 बागी MLA की अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला लेने में देरी और ECI द्वारा रिताब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता का दर्जा दिए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है.
रविवार को वाराणसी में एक मुठभेड़ में बृजेश गंजू, उर्फ़ गोपाल सिंह को मार गिराया गया. बृजेश गंजू पर 30 लाख रुपए का इनाम था. वह झारखंड में प्रतिबंधित संगठन ‘तृतीय प्रस्तुति कमिटी’ (TPC) का प्रमुख था.NIA ने उसे कई मामलों में वॉन्टेड घोषित किया था.