टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार से सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 का पहला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पार्टी के कई नेताओं के साथ मुंबई के हयात होटल में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र की राजनीति पर चर्चा की गई.
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, AI समिट में कई टेक्निकल सॉल्यूशन पेश किए गए, स्टार्टअप्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. समिट के 5वें दिन भी बहुत जोश है. जब मैंने कई प्रदर्शकों से बात की, तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट में हंगामा किया, उन सभी ने इसे शर्मनाक बताया. इससे पता चलता है कि वे (कांग्रेस) राजनीति में कितना नीचे गिर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी एंटी यूथ है.
होली के पहले बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी का नया सॉन्ग लॉन्च हुआ है. गाने के बोल हैं- मोदी बाबा उठाए पिचकारी, बड़ बड़ नेता फरार. मनोज तिवारी के नए होली सॉन्ग में पीएम मोदी के अलावा राहुल गांधी केजरीवाल की भी चर्चा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर कहा, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैंने अभी-अभी ओवल ऑफिस से सभी देशों पर ग्लोबल 10% टैरिफ पर साइन किया है, जो लगभग तुरंत लागू होगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद.
गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं. शाह आज अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में शामिल होंगे.