आकाशदीप फिलहाल चोट के इलाज के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. संभवतः वह इस आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं. शायद आईपीएल से बाहर रह सकते हैं. कोच उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं. आकाशदीप की अगली मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. आकाशदीप यदि नहीं खेलेंगे तो यह केकेआर के लिए बड़ा झटका होगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गौ संरक्षण पर बैठक करेंगे. शाम 5:00 बजे सीएम आवास पर बैठक होगी. इस बैठक में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे.
भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.
अमेरिका ने फंसे ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में अस्थायी ढील दी है, लेकिन ईरान ने दावा किया कि उसके पास निर्यात के लिए न कच्चा तेल है और न ही अतिरिक्त भंडार है. इस विरोधाभास से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. मुंबई स्थित ईरान के दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया कि फिलहाल ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए कच्चा तेल उपलब्ध नहीं है और न ही कोई अतिरिक्त भंडार है. ईरानी तेल मंत्रालय ने अमेरिकी दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान का मकसद बाजार को शांत करना और खरीदारों को आश्वस्त करना है. आपको मालूम हो कि होर्मुज संकट के बीच पूरी दुनिया में तेल की कीमतों में उछाल और आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है.
गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में सोमवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक 2026 (सीएपीएफ) पेश करेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर पर बधाई दी. ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई. यह त्योहार आत्मसंयम, सेवा, परोपकार एवं वंचित वर्गों के प्रति दया का भाव रखने की सीख देता है. आइए इस अवसर पर हम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें.
अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कहते हैं, हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं युद्धविराम नहीं करना चाहता. जब आप दूसरे पक्ष को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हों, तब युद्धविराम नहीं किया जा सकता. हम ऐसा करने के इरादे से नहीं हैं.