scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 22 अप्रैल 2026

06:10 PM IST

वाराणसी: जल निगम की पाइपलाइन में भीषण आग

04:09 PM IST

सेंसेक्स 756 अंक लुढ़ककर 78,516 पर और निफ्टी 198 अंकों से 24,378 के स्तर पर हुआ बंद

02:07 PM IST

यूपी बोर्ड के रिजल्ट कल किए जाएंगे घोषित 

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 अप्रैल को घोषित होगा. रिजल्ट शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय से जारी किया जाएगा. 

01:09 PM IST

हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 विधानसभा के स्पेशल सत्र में लाया जाएगा

12:59 PM IST

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या

12:24 PM IST

यासीन मलिक केस: NIA की याचिका पर सुनवाई टली

11:46 AM IST

बिहार: सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक आज

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की पहली बैठक आज होगा. शाम 6 बजे बैठक बुलाई गई है. दोनों उपमुख्यमंत्री भी कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे.

11:16 AM IST

मालेगांव 2006 ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने चारों आरोपियों की अपील मंजूर की

11:14 AM IST

नरेला में जूते-चप्पल की फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

10:16 AM IST

हीटवेव से बचाव के लिए दिल्ली के स्कूलों में हर घंटे बजेगी पानी पीने की घंटी

09:40 AM IST

कर्नाटक सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी से महंगी हो सकती है शराब

09:13 AM IST

केदारनाथ धाम के कपाट खुले

केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. इस अवसर पर मंदिर को 52 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. यह मंदिर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मंदिर स्थित है. यह मंदिर 17000 फीट की ऊंचाई पर मंदाकिनी नदी के तट पर है.

08:55 AM IST

लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

08:17 AM IST

पहलगाम की बरसी पर बोले पीएम मोदी- निर्दोष लोगों की मौत भुलाई नहीं जा सकती

पहलगाम की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि निर्दोष लोगों की मौत भुलाई नहीं जा सकती. उस हमले में निर्दोष लोग मारे गए थे. आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे नहीं झुकेगा.

07:44 AM IST

लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

लालू परिवार और आरजेडी की नजर आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर है. लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने मांग की है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव फिलहाल जमानत पर हैं.

06:34 AM IST

अमित शाह आज बंगाल में 3 जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज बंगाल में 3 जनसभाएं और एक रोड शो करेंगे. पहली जनसभा दोपहर 1:15 बजे, दूसरी 2:30, तीसरी 4 बजे और रोड शो शाम सवा पांच बजे होगा.

06:14 AM IST

ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया सीजफायर, होर्मुज पर जारी रहेगी नाकाबंदी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने ईरान के साथ जारी संघर्षविराम (सीजफायर) को बढ़ाने की घोषणा की है. ट्रंप ने यह कदम ईरान को बातचीत के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस बात की जानकारी ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल पर दी.

12:00 AM IST

राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन