इंडिया-ए ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है. टीम ने रविवार को बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 46 रन से हराया.
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा में शामिल होने के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने मूल मूल्यों से भटक गई है और देश की आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई एआई समिट में दुनिया ने एआई की फील्ड में भारत की क्षमताएं देखीं. पीएम मोदी ने कहा कि विदेश से आए मेहमान यह देखकर हैरान रह गए कि कैसे एआई की मदद से हम प्राचीन ग्रंथों और प्राचीन इतिहास को संरक्षित कर रहे हैं.
भारत मे बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई. पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साजिश की प्लानिंग रचने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं. इनकी गिरफ्तारी तमिलनाडु के तिरुपुर से हुई है. फिलहाल आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है. आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं. गिरफ्तारी के बाद विनोज पी सेल्वम ने डीएमके की जमकर आलोचना की और तमिलनाडु पर आतंकवाद का अड्डा बनने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी कि सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उसके सहयोगी संगठनों के सात कैंपों पर इंटेलिजेंस-आधारित चयनात्मक ऑपरेशन किए हैं. अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने मदरसे पर हमला किया है. साथ ही दावा किया कि इन हमलों में 19 आम लोगों की मौत हुई है.
टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम आज सुपर-8 चरण की शुरुआत करने उतरेगी. गत चैंपियन भारत का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की उपविजेता टीम साउथ अफ्रीका से होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से नमो भारत रैपिड रेल के विस्तार का उद्घाटन करेंगे. फ्लैग ऑफ कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे तय है. इसके बाद पीएम मेरठ में जनसभा को संबोधित करेंगे.