scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 22 मार्च 2026

03:31 PM IST

कतर: फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 की मौत

02:29 PM IST

खाड़ी समुद्री सुरक्षा के लिए ईरान सहयोग करने को है तैयार: आईएमओ

01:49 PM IST

पीएम मोदी आज ऊर्जा आपूर्ति को लेकर करेंगे समीक्षा बैठक

12:06 PM IST

टीएमसी ने असम के उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में TMC न  17 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब दूसरी सूची भी जारी कर दी है.

11:47 AM IST

पंजाब: पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर FIR दर्ज

पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम मान ने इस मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से पहले तो इस्तीफा ले लिया था अब भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पूर्व मंत्री भुल्लर के अलावा उनके पिता और पीए को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है. एफआईआर गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है.

10:08 AM IST

न्यू मैंगलोर पोर्ट पर LPG लेकर पहुंचा कार्गो जहाज

कर्नाटक के मंगलुरु स्थित न्यू मैंगलोर पोर्ट पर अमेरिका से LPG लेकर एक कार्गो जहाज पहुंचा है. इससे गैस किल्लत में थोड़ी राहत मिल सकती है.

08:10 AM IST

पीएम मोदी ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी. बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है. मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा. आपको मालूम हो कि बिहार दिवस राज्य के गठन की याद में प्रतिवर्ष 22 मार्च को धूमधाम से मनाया जाता है.

06:23 AM IST

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, यदि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उनके विभिन्न बिजली संयंत्रों पर हमला करके उन्हें नष्ट कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.