प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल में परिवर्तन की आंधी चल रही है. आज पहले चरण की वोटिंग में जिस तरह बंगाल की महिलाओं और युवाओं ने टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोला है, वो पूरा देश देख रहा है. बंगाल में हो रही बंपर वोटिंग ये साफ साफ दिखा रही है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत पक्की है.
दिल्ली नगर निगम में मेयर, उप मेयर और स्थाई समिति के दो सदस्यों के चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए प्रवेश वाही को चुनावी मैदान में उतारा है. उप मेयर पद के लिए मोनिका पंत और स्टैंडिंग कमेटी पद के लिए जय भगवान यादव और मनीष चड्डा को उतरा है.
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज मतदान हो रहा है. दोनों राज्यों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. उधर, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 और तमिलनाडु में 17. 69 फीसदी वोटिंग हुई है.
पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. नंदीग्राम के वोटिंग सेंटर पर शुभेंदु अधिकारी ने अपना वोट डाल दिया है. शुभेंदु अधिकारी राज्य के नेता प्रतिपक्ष हैं. वो नंदीग्राम तथा भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं.
चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है. केदारनाथ के बाद अब आज उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. भगवान बद्रीविशाल ने आज 149 दिन बाद भक्तों को दर्शन दिया. सुबह करीब सवा 6 बजे पूरे विधि विधान के साथ हजारों भक्तों के सामने जब मंदिर का कपाट खुला तो पूरा आसमान भगवान बद्रीविशाल के जयकारे से गूंज उठा.