लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री की आंखों में देखें, उन्हें वहां डर साफ दिखाई देगा.
सूत्रों के हवाले से खबर, श्रम मंत्रालय ने EPFO को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जिन खातों में 1000 रुपए या उससे कम रकम जमा है, उसको निकालने के लिए कोई आवेदन नहीं करना होगा. EPFO स्वयं संबंधित बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करेगा.
Darjeeling District Police ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया. Muraliganj Check Post पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 3.3 किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है.
राजकोट के जंगलेश्वर में मेगा डिमोलिशन जारी. सुबह 10 बजे तक करीब 350 मकानों और दुकानों को बुलडोजर के ज़रिए ध्वस्त किया गया. राजकोट नगर पालिका ने जंगलेश्वर में अतिक्रमण दूर करने के लिए इलाके को सात ज़ोन में विभाजित किया गया है. ड्रोन की मदद से पूरे अतिक्रमणग्रस्त इलाके पर निगरानी रखी जा रही है.
अमरावती जिले के धारणी तालुका अंतर्गत राणीगांव घाट मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शिवाझरी से करीब दो किलोमीटर आगे राणीगांव घाट क्षेत्र में एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत, 7 गंभीर. बचाव कार्य जारी.
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, दिल्ली में हुए ऐतिहासिक AI समिट में पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य की जमकर सराहना की है. इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को लेकर हमारे युवा साथियों की सोच पूरी मानवता के बहुत काम आने वाली है.