महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने की दिशा में केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार जल्द ही देशभर में 14 वर्ष की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू करेगी.
लेह जा रही SpiceJet की फ्लाइट SG 121 को तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली वापस लौटना पड़ा. विमान ने Indira Gandhi International Airport पर सेफ लैंडिंग की.
केंद्रीय गृह मंत्री 25 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे. 25 फरवरी को ही किशनगंज जाएंगे. 26 फरवरी को अमित शाह अररिया जाएंगे. 26 फरवरी को शाम को वह पूर्णिया लौटेंगे. 27 फरवरी को पूर्णिया में वह सीमांचल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर के सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 स्थित एक मकान में आग लग गई जिसमें दो महिलाएं और पांच बच्चे बुरी तरीके से झुलस गए. जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और जैसे-तैसे घर की आग पर काबू पाय.। हादसे में झुलसे 5 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई. एक महिला को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है.