scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 जनवरी 2026

10:11 PM IST

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर सीएम योगी लिखा पत्र

अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, '…मैं उत्तर प्रदेश की शक्ति और यहां के लोगों के समर्पण को सलाम करता हूं और उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. विकसित उत्तर प्रदेश का यह संकल्प दिन-प्रतिदिन विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की ऊर्जा बनेगा…' आपको मालूम हो कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन किया गया था. 

06:35 PM IST

चुनाव आयोग अब लोकतंत्र का रक्षक नहीं, बल्कि 'वोट चोरी' षड्यंत्र का प्रमुख भागीदार है: राहुल गांधी

05:51 PM IST

निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

निर्वाचन आयोग 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाएगा. इस वर्ष इस कार्यक्रम का थीम मेरा भारत, मेरा वोट है. इसका टैगलाइन है, भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक. प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस समारोह में रहेंगे. कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी के साथ करेंगे.

04:07 PM IST

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अब कांग्रेस से भी दिया इस्तीफा 

कभी मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अब कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया है. मायावती की पार्टी बसपा को जब नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने छोड़ा था तो कांग्रेस के लिए बड़े कैच के तौर पर उन्हें माना गया था लेकिन अब अचानक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस को भी टाटा बाय-बाय कर दिया. नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि कांग्रेस ने यूपी में उनका सही इस्तेमाल नहीं किया. नसीमुद्दीन सिद्दीकी कहां जाएंगे फिलहाल तय नहीं लेकिन इस इस्तीफे को प्रेशर के तौर पर भी देखा जा रहा है.

04:04 PM IST

CBSE Affiliated स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य और करियर परामर्शदाताओं की नियुक्ति अनिवार्य

03:25 PM IST

वडोदरा में बैटरी के गोदाम में लगी भीषण आग

02:03 PM IST

भारतीय अंडर-19 टीम ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला

10:41 AM IST

गंगा-जमुनी तहज़ीब का अद्भुत संगम, समृद्ध और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश हमारी सांस्कृतिक विरासत : राहुल

10:08 AM IST

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

09:00 AM IST

नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी, पर्यटक फंसे

07:41 AM IST

दिल्ली में बारिश के बाद घने कोहरे से राहत, एयर क्वालिटी में भी सुधार

07:00 AM IST

'बेटियां वरदान हैं, राष्ट्र की पहचान हैं', राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोले CM योगी