महाराष्ट्र की सात सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है.
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि उनके घर में मेरी बिटिया ब्याही है. वह पिछले ढाई सालों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. उनके कमरे में नर्स और मेडिकल स्टाफ के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं है. ऐसे दौर में कौन ऐसा संवेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती है, जो उनके घर में छापेमारी करें? वैसे भी उनका सारा बिज़नस कारोबार सब ठप है. भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें.
बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हंगामा हुआ. सत्तापक्ष के विधायकों ने ही सरकार को घेरा. प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के चयन में हो रही गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने इस योजना को लेकर सवाल किया. बिहारशरीफ के विधायक सुनील कुमार ने कहा कि योजना में लाभुकों के चयन के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं. बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत गड़बड़ी की जा रही है. आवास लाभुकों से पैसा वसूला जा रहा है. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अधिकारी को इसकी जानकारी दें. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा सीमांचल पर फोकस होगा. बुधवार को वह पूर्णिया पहुंचेंगे. वहां से वह हेलिकॉप्टर से किशनगंज जाएंगे. किशनगंज समाहरणालय में शाम को करीब दो घंटे समीक्षा बैठक करेंगे.बिहार से जुड़ी भारत-नेपाल की करीब 700 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, उसके प्रबंधन और आर्थिक नाकेबंदी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे. किशनगंज में ही रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार को अमित शाह अररिया जाएंगे. 26 फरवरी को सुबह 11 बजे एसएसबी की सीमा चौकी ‘लेटी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद समाहरणालय में भारत-नेपाल संबंधी मुद्दों पर राज्य के सात सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी संग समीक्षा बैठक करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री 26 फरवरी को पूर्णिया में रात्रि विश्राम करेंगे. 27 फरवरी को भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों से संबंधित मुद्दों पर पूर्णिया में बैठक करेंगे.
यूपी कांग्रेस बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के सभी जिला, शहर कमेटियों को निर्देश है कि वो अपने-अपने जिले में डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन सौंपेंगे.
पीएम मोदी बुधवार सुबह 9 बजे इजराइल की 2 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. पालम एयरफोर्स स्टेशन से उनका विमान उड़ान भरेगा. पीएम मोदी की बीते 9 साल में यह दूसरी इजराइल यात्रा है. इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजराइल गए थे.प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल पहुंचने से पहले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को हेक्सागॉन एलायंस में शामिल कर पाक-तुर्की जैसे देशों को बड़ा झटका दिया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं. बुधवार को राष्ट्रपति शेगांव में गजानन महाराज के दर्शन करेंगी और आयुष मंत्रालय के ‘नेशनल हेल्थ फेयर’ प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगीं.