राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मीसा भारती ने कहा, मैं उन्हें बधाई देती हूं. यह पार्टी और बिहार की जनता के लिए खुशी की बात है. आरजेडी को अब एक अध्यक्ष और एक कार्यकारी अध्यक्ष मिल गए हैं. हम उनके लिए काम करेंगे.
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार मथुरा दौरे पर आए नितिन नबीन ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यूपी के विकास में जिस तरह से काम हो रहा है, उसके लिए योगी जी को बधाई देता हूं.
वाराणसी, अयोध्या से लेकर मथुरा में सांस्कृतिक विरासत को बढ़ा रहे हैं योगी जी, इसके लिए भारत का हर सनातनी गर्व करता है. योगी जी ने सिर्फ सांस्कृतिक विरासतों व राष्ट्रवाद की जड़ों को ही मजबूत नहीं किया, विकास की गाथा को भी आगे बढ़ाया. आपको मालूम हो कि एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी की तारीफ की थी.