फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुआ. नकल माफिया कांग्रेस और समाजवादियों की देन हैं. हमारी सरकार ने नकल माफियाओ के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. हम इन नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे आगरा जिले के लिए विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.