पानीहाटी से रत्ना देबनाथ और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को उम्मदीवार बनाया
कांग्रेस पार्टी को अपना मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस दिया गया है. इसे 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया गया है. फिलहाल कांग्रेस कानूनी विकल्प तलाश रही है, साथ ही सरकार से कुछ वक्त की मोहलत मांग सकती है.
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथियों को पुलिस ने एक इंटरस्टेट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड लेने की कोशिश करेगी. एसएसपी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और उन्हें प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया जा चुका था. पिछले काफी समय से पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थीं. उन्होंने बताया कि पटियाला पुलिस की 5 से 6 टीमों ने मिलकर लंबा ऑपरेशन चलाया और अंततः मध्य प्रदेश के शिवपुरी-ग्वालियर क्षेत्र के नजदीक से पठानमाजरा और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्ध को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए इसे एक विनाशकारी गलती और अनावश्यक युद्ध कहा है. उन्होंने इस कदम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की और चेतावनी दी कि यह ट्रान्साटलांटिक संबंधों (अमेरिका-जर्मनी) को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा.