scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 26 अप्रैल 2026

11:32 AM IST

28 अप्रैल को बुलाया गया दिल्ली विधानसभा सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही

11:03 AM IST

मन की बात में बोले पीएम मोदी- भारत ने विज्ञान को हमेशा प्रगति से जोड़ा

10:36 AM IST

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापस ली

पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राघव चड्डा ने दावा किया था कि हरभजन सिंह भी आप छोड़ने वाले 7 सांसदों में शामिल हैं.

09:08 AM IST

मशहूर फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन

भारत के दिग्गज फोटोग्राफर और दुनिया के प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिस्टों में शुमार रघु राय का रविवार को निधन हो गया. वे 83 साल के थे. रघु राय के परिजनों ने निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी. परिजनों ने बताया कि आज शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

08:17 AM IST

होटल हिल्टन में फायरिंग के बाद बोले ट्रंप- सीक्रेट सर्विस ने जान बचाई

07:24 AM IST

अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप के डिनर पार्टी में फायरिंग करने वाला हमलावर गिरफ्तार

07:15 AM IST

अमेरिका के होटल हिल्टन में ट्रंप के डिनर पार्टी के दौरान गोलीबारी, राष्ट्रपति को सुरक्षित निकाला गया बाहर 

अमेरिका के होटल हिल्टन में राष्ट्रपति ट्रंप के डिनर पार्टी के समय गोलीबारी हुई. इस पार्टी के दौरान ट्रंप और जेडी वेंस और फर्स्ट लेडी मौजूद थीं ठीक उसी समय यहां 4-5 राउंड फायरिंग हुई. ये गोलीबारी तब हुई जब फर्स्ट लेडी अपना स्पीच दे रही थीं. राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस समय अमेरिकी प्रथम महिला मेलेनिया भी मौजूद थीं. सुरक्षाकर्मियों ने गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ लिया.

06:39 AM IST

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप भी थे मौजूद

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में फायरिंग हुआ है. यहां आयोजित डिनर पार्टी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस भी मौजूद थे.

06:30 AM IST

सीजफायर के बावजूद इजराइल ने लेबनान पर किया हमला

12:02 AM IST

गुरुग्राम में सिकंदरपुर मेट्रो के पास भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख