scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 26 फरवरी 2026

09:52 AM IST

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में कल होगी इलाहबाद हाईकोर्ट में सुनवाई

शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद सरस्‍वती पर दर्ज यौन शोषण का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. शंकराचार्य ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में शुक्रवार को इलाहबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. 

08:05 AM IST

NCERT ने आठवीं कक्षा की किताब में न्यायपालिका पर बनाए गए अध्याय को लेकर खेद प्रकट किया

NCERT ने आठवीं कक्षा की किताब में न्यायपालिका पर बनाए गए अध्याय को लेकर खेद प्रकट किया. काउंसिल ने कहा है कि न्यायपालिका के प्रति उसका पूरा सम्मान है. इस तरह के मामलों को अध्याय में जोड़ने की गलती इरादतन नहीं थी और इसके लिए खेद प्रकट करते हैं. नई की किताब का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं के बारे में जागरूक करने का था.

08:03 AM IST

आज भारत-इजराइल के बीच रक्षा और व्यापार समझौतों पर लगेगी मुहर

07:28 AM IST

सीएम योगी ने जापान में भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय जापान दौरे पर हैं. सीएम योगी ने जापान में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की. बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छुए और श्लोक पढ़े. मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को चॉकलेट भेंट की.

06:34 AM IST

 आज NCERT किताब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8 की NCERT किताब पर स्वतः संज्ञान लिया है. अब इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी. जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी बेंच में शामिल हैं.