महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन रविवार को समाप्त हो गया. फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया. हरनप्रीत कौर की टीम ने कमाल करते हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को चार स्वर्ण पदक मिले हैं. लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में चौथा स्वर्ण डाला. उनसे पहले निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग, नीतू घनघस ने 45-48 किग्रा भारवर्ग और स्वीटी बूरा ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.
भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपिनशिप में इतिहास रच दिया है. वह लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं. 50 किग्रा वेट कैटेगरी में भारतीय स्टार ने अपने मुक्कों का दम दिखाया और 2 बार की एशियन चैंपियन वियतनाम की ती ताम को 5-0 से हराकर खिताब जीत लिया. इसी के साथ इस चैंपियनशिप में भारत को ये तीसरा गोल्ड मेडल मिल गया.
उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है. यूपी भेजने से पहले जेल में अतीक अहमद का मेडिकल हुआ और जेल ट्रांसफर के जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई. इसमें करीब सात घंटे का समय लगा और शाम करीब 5:44 बजे अतीक को लेकर यूपी पुलिस रवाना हुई. पुलिस की इस टीम में 45 पुलिसकर्मी, एक डीसीपी रैंक के अधिकारी और 6 गाड़ियों का काफिला शामिल है.
एन रविंदर ADG पुलिस मुख्यालय बनाए गए. डीजीपी के जीएसओ का चार्ज भी रविंदर को मिला. अमित चंद्रा एडीजी पीटीसी मुरादाबाद, रामलाल वर्मा आईजी ईओडब्ल्यू, अनिल कुमार आईजी पीएसी पूर्वी जोन, रामकृष्ण भरद्वाज प्रमोशन के बाद बस्ती के IG, रविंद्र गौड़ गोरखपुर जोन में IG पद पर प्रमोट किए गए.
इसमें भी रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक और धरोहर घोषित करने की मांग की गई है.
असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता: सीएम योगी