पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा. उम्मीदवार 1 जून से 8 जून के बीच नामांकन कर सकेंगे. 11 जून तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले पाएंगे.
उपचुनाव में अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार रहे तो 18 जून को मतदान होगा. 20 जून के पहले निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. नीतीश कुमार ने 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा दिया था. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था. विधान परिषद की जिस सीट पर उपचुनाव हो रहा है उसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक है. विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए इस सीट पर निर्वाचन होना है.
देश की राजधानी दिल्ली में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के Quad विदेश मंत्रियों की बैठक चल रही है. बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, हम अपनी साझा गतिविधियों पर चर्चा करेंगे और उन पर फैसले लेंगे. जाहिर है, इसमें दुनिया भर की कई चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखा जाएगा. हमारा मुख्य ध्यान स्पष्ट रूप से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर होगा, जो कि क्वाड की विशिष्ट सीमा है. वैश्विक स्तर पर, हमें सप्लाई चेन की मजबूती, कनेक्टिविटी में रुकावट वाले बिंदुओं, मैन्युफैक्चरिंग और संसाधनों के जमाव और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर में कमियों जैसे मुद्दों को भी हल करना होगा
ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरीवाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई शुरू होने के साथ ही गिरीवाला सिंह की ओर से कहा गया कि उन्हें जवाब पेश करने के लिए मोहलत चाहिए.जिसके बाद हाईकोर्ट ने जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया है और मामले पर अगली सुनवाई 27 में को तय की है.
रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल दी गई है. इस बार उन्हें 30 दिन की पैरोल दी गई है. सुबह करीब 7 बजे गुरमीत राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा आश्रम के लिए रवाना हो गए.
पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी गैस की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है. एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं. पिछले 12 दिनों में चौथी बार गैसी कीमत बढ़ाई गई है. आज 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. अब राजधानी CNG का नया रेट 83.09 रुपए प्रति किलो हो गया.
आज दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे.