scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 27 अगस्त 2026

10:57 PM IST

बाढ़ के बाद दहला नेपाल, कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप

10:01 PM IST

नेपाल बढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 362, देश की ओर बढ़ रहा एक और फ्लैश फ्लड, अभी तक 1500 लोगों लापता

08:36 PM IST

बिहार में TRE 4 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने कहा एक ही फेज में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

07:29 PM IST

47 फीसदी लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो- MONT सर्वे

05:07 PM IST

नेपाल आपदा: अब तक 332 शव बरामद

01:45 PM IST

नेपाल आपदा: सिर्फ रसुवा जिले से 517 विदेशी पर्यटकों से संपर्क नहीं, 178 भारतीय शामिल

01:07 PM IST

जापान की कंपनियों का भारत में बढ़ेगा निवेश- पीयूष गोयल

12:46 PM IST

कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश

11:51 AM IST

नेपाल में बाढ़: भारत ने भेजी मदद की एक और खेप

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत लगातार राहत और मदद में जुटा है. IAF अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से 35 टन से अधिक राहत सामग्री लेकर IAF का एक और विमान (C-17) लगभग सुबह 9 बजे रवाना हो गया.

10:25 AM IST

रसुवा के टिमुरे से नेपाली सेना ने 105 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया

09:36 AM IST

सुल्तानपुरः पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसा, 3 की मौत, 11 घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह बस गुरुग्राम से बिहार जा रही थी. हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 96 पर हुआ.

09:04 AM IST

नेपाल को लगातार मदद भेज रहा भारत, अब 35 टन सामान ले जा रहा IAF विमान

08:46 AM IST

नेपाल की बाढ़ में अब तक कुल 163 शव प्राप्त

08:23 AM IST

नेपालः बाढ़ के बाद RSP ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नेपाल में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने ने तिब्बत से आई बाढ़ से हुए नुकसान, बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह बैठक सुबह 9 बजे सिंघा दरबार में RSP संसदीय दल के कार्यालय में होगी और संसद की सभी पार्टियों को इसमें आमंत्रित किया गया है.

07:23 AM IST

नेपाल की बाढ़ में अब तक 160 लोगों की मौत, 750 से अधिक लापता

07:07 AM IST

नेपाल में बाढ़ के बाद 5.2 तीव्रता का भूकंप

06:22 AM IST

पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे

12:09 AM IST

भारत से राहत सामग्री भरकर भेजा गया विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरा