उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी को सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है. अवनीश अवस्थी का कार्यकाल अब बढ़ाकर 28 फरवरी 2027 तक कर दिया गया है.
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले पर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपमुक्त कर दिया है. पूर्व सीएम और पूर्व डिप्टी समेत इस केस से जुड़े सभी 23 लोगों को आरोपमुक्त किया गया है. दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले पर राउज कोर्ट का फैसला आया है.
दिल्ली के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी किया है. नर्सरी, KG व कक्षा-1 में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 02 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी. केवल दिल्ली निवासी बच्चे आवेदन के पात्र हैं. आवेदन फॉर्म 02 मार्च से 16 मार्च 2026 तक विद्यालय से प्राप्त होंगे.
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया. वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. वह 21 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तीव्र हो गया है. पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक की, जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए. एयरस्ट्राइक के लिए घुसे पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को अफगान फोर्सेज ने मार गिराया है. अफगान सेना ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया है. दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है, और कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम खतरे में है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश की सुरक्षा का संकल्प जताया, जबकि तालिबान ने जोरदार जवाब की चेतावनी दी.
शुक्रवार को 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. बिहार विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प आज रखे जाएंगे . स्पीकर के संबोधन से सत्र का समापन होगा.
जेएनयू छात्र संघ ने यूजीसी के नियमों को लागू करने की मांग को लेकर सुबह में विरोध प्रदर्शन किया. 51 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस ने छात्रों को परिसर के अंदर ही रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए थे.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज यौन शोषण का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. शंकराचार्य ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में शुक्रवार को इलाहबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.