भारत और यूरोपीय संघ के बीच 18 साल के बाद फ्री ट्रेड डील पर मोहर लग चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने EU के साथ करार पर कहा, आज 27 तारीख है, ये सुखद संयोग है कि आज ही के दिन यूरोपियन यूनियन के 27 देशों के साथ भारत ये FTA कर रहा है. ये FTA हमारे किसानों, छोटे उद्योगों की यूरोपियन मार्केट तक पहुंच आसान बनाएगा. मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा और सर्विस सेक्टर के बीच सहयोग को और प्रबल करेगा.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पारिवारिक विवाद के बाद कथित तौर पर जहर का सेवन करने से भाई-बहन की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.