scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 27 जून 2026

10:51 PM IST

पाकिस्तान के कराची में धमाका.. 4 की मौत 3 घायल

10:03 PM IST

राम मंदिर मामला: अखिलेश यादव पर बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार- राजनीति नहीं भक्ति करें नेता

07:38 PM IST

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित

05:47 PM IST

दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के झटके

04:17 PM IST

पीएम मोदी का सेशेल्स में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

02:32 PM IST

दिग्गज तमिल अभिनेता और निर्देशक भाग्यराज नहीं रहे

02:19 PM IST

दिल्ली: फिर दिखा तेज रफ्तार Thar का आतंक.. मारी बाइक सवार में टक्कर, हुई मौत

01:22 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा

12:05 PM IST

आम आदमी पार्टी ने 28 जून को अपने विधायकों की बुलाई अमृतसर में बैठक

10:50 AM IST

भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने किया ऐलान 

अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप भारत के दौरे पर आएंगे. इस बात का ऐलान करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि वे इस यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही भारत पहुंचेंगे.

10:46 AM IST

पंजाब में VB-G RAM G योजना लागू, AAP सरकार ने पहले किया था विरोध

पंजाब सरकार ने VB-G RAM G ( Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission) योजना लागू करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने स्कीम लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है. 1 जुलाई से ये योजना लागू होगी. इससे पहले पंजाब सरकार ने इसके खिलाफ विधानसभा में एक प्रस्ताव भी पास किया था. योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने की व्यवस्था की गई है. 

09:01 AM IST

शिमला: दूध ले जा रही पिकअप गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

08:01 AM IST

पीएम मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा आज से शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा आज से शुरू होगी. पीएम मोदी वहां राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी की यह सेशेल्स की दूसरी यात्रा है.

07:08 AM IST

हिंसा का जवाब हिंसा से... ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद जेडी वेंस ने ईरान को चेताया

होर्मुज स्ट्रेट में एक कार्गो जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की है. इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ चेतावनी दी कि अगर ईरान ने सीजफायर तोड़ा तो अमेरिका हर हमले का जवाब ताकत से देगा.

06:17 AM IST

आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे. जहां वे, गांधीनगर में सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे.

12:04 AM IST

स्कूल के वाशरूम में छात्र के साथ शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप, स्कूलकर्मी सस्पेंड