कौशांबी में सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. यूपी सरकार ने मदद की घोषणा की.
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के समक्ष आज हिंदू रीति-रिवाज के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बालेंद्र शाह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह को अपनी संसदीय दल का नेता चुना था, जिससे शाह के नए प्रधानमंत्री बनने की राह साफ हो गई थी. पार्टी ने बालेंद्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था. बालेंद्र शाह ने पांच मार्च के संसदीय चुनावों में शानदार जीत हासिल की और प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 सीटें जीतीं.
मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है. ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी जंग में ऊर्जा संकट को देखते हुए मोदी सरकार का ये बड़ा कदम है. पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम मोदी सरकार ने उठाया है. ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल (पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल) की आधी आपूर्ति बाधित हुई है, लेकिन देश ने अगले 60 दिन के लिए अन्य स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि देश भर के सभी पेट्रोल पंप पर पर्याप्त भंडार है .