एक समय था जब भारत में Serial Blast होना बहुत सामान्य बात हो गई थी. सितंबर के इस महीने में यानी 13 सितंबर, 2008 को दिल्ली में हुए Serial Blast में अनेक निर्दोष लोग मारे गए थे. इसके कुछ सप्ताह बाद ही मुंबई में 26/11 का इतना बड़ा हमला हुआ था. पहले भी हर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग होती थी, लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था. समय बीतने का इंतजार किया जाता था. अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ Zero-tolerance Policy लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं.