scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 28 फरवरी 2026

06:20 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निर्वाचन आयोग के निर्देश का अनुपालन करते हुए पश्चिम बंगाल की फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित

05:03 PM IST

ईरान पर हमले से मिडिल ईस्ट और उसके बाहर की उड़ानें बाधित

03:24 PM IST

ईरान ने इजराइल-सऊदी अरब सहित कई देशों पर किया हमला

इजराइल के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई करते हुए जंग छेड़ दी है. ईरान ने इजराइल-सऊदी अरब सहित कई देशों पर हमला किया है.

02:01 PM IST

इजराइल के हमले के बाद ईरान ने भी किया अटैक

इजराइल के हमले के बाद ईरान की तरफ से भी अटैक शुरू किया गया है. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है.

12:39 PM IST

इजराइल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, धमाकों से दहला तेहरान

इजराइल-अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. इसकी जानकारी खुद इजराइल के रक्षा मंत्री ने दी है. इजरायली सेना ने पूरे देश में प्रोएक्टिव अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजाए, ताकि संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें. सरकार ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है. उधर, इजराइल और अमेरिका के हमले के मद्देनजर खामेनेई को तेहरान से सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है.

11:54 AM IST

इजराइल ने ईरान के खिलाफ जवाबी हमला किया शुरू

11:29 AM IST

राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नाम चेंज करने के प्रस्ताव को मंजूरी 

राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. कार्यकारी परिषद ने नाम के आगे का शब्द हटाकर इसे राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के रूप में नाम देने की मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव को आगे पंजाब सरकार को भेज दिया गया है.

10:14 AM IST

पीएम मोदी आज अजमेर से करेंगे एचपीवी वैक्सीनेशन के अभियान का आगाज

08:35 AM IST

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव आज

पटना  यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव आज होगा. मतदान शनिवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा. मतदान 10 कॉलेजों के 41 बूथों पर आयोजित किया जाएगा. मतगणना 28 फरवरी की शाम 5 बजे से होगी. 6 राउंड में मतों की गिनती होगी. देर रात तक रिजल्ट की घोषणा होगी.

07:26 AM IST

आज पंजाब के बरनाला में कांग्रेस की रैली, राहुल गांधी और खड़गे भी होंगे शामिल

पंजाब कांग्रेस की आज (28 फरवरी) बरनाला में रैली है. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी पहुंचेंगे. इस रैली में कांग्रेस केंद्र सरकार को मनरेगा और इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर घेरेगी.

07:22 AM IST

पीएम मोदी आज रहेंगे राजस्थान दौरे पर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे. वह अजमेर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

06:29 AM IST

बोलीविया में प्लेन क्रैश, 12 की मौत और 6 घायल

06:27 AM IST

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में हस्तक्षेप करेंगे डोनाल्ड ट्रंप