नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजधानी काठमांडू के कई स्थानों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. Gen Z आंदोलन की जांच के लिए बने आयोग की रिपोर्ट की प्रति जलाकर उन्होंने विरोध जताया. यूएमएल के केंद्रीय कार्यालय च्यासल के पास कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर और कार्की आयोग की रिपोर्ट की प्रति जलाकर प्रदर्शन किया. जेनजी आंदोलन की जांच के लिए सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम चुनावी सरकार ने विशेष अदालत के पूर्व अध्यक्ष गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में जांच आयोग गठित किया था. चुनाव के बाद बनी बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने गत शुक्रवार को ही कार्की आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया था. सरकार गठन के पहले ही दिन इस रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लेने के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पहले चरण का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा मैंने सिर्फ बटन दबाया है, इसका उद्घाटन यहां मौजूद लोग करें. पीएम मोदी ने कहा कि ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा. जेवर एयरपोर्ट दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगा.
IPL 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. धोनी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. उनकी पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह सीज़न के पहले दो हफ़्तों तक नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. CSK टीम सोमवार शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. फ्लोरिडा में हुए एक कार हादसे के बाद उन्हें नशे में ड्राइविंग के शक में गिरफ्तार किया गया. हालांकि शुरुआती जांच में शराब का कोई सबूत नहीं मिला. टाइगर वुड्स गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.
नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है. आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने Tweet कर कहा है कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ्तार हुए हैं.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. ऐसे में यहां सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है, पुलिस के साथ CISF, PAC, RAF और ATS के जवानों को भी तैनात किया गया है. पीएम मोदी शनिवार सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे.