पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान कराने के लिए 7 जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की हैं और कई पर्यवेक्षकों को भी लगाया है. हालांकि कड़ी सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस बहुत नाराज है. टीएमसी के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में अब बस राफेल जेट की तैनाती ही बाकी रह गई थी.