scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 29 अगस्त 2026

09:25 PM IST

नेपाल में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई

08:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों के दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान पहुंचे

06:16 PM IST

Everest की हींग पर लगा बैन, गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़

05:05 PM IST

नेपाल: चितवन में 229 अज्ञात शवों को आज एकसाथ दफनाया जाएगा

03:21 PM IST

माफियाओं के लिए दो ही जगह, जेल या फिर नर्क: सीएम योगी

02:46 PM IST

बलरामपुर से AIMIM नेता अब्दुल मन्नान ने सपा ज्वाइन किया

01:59 PM IST

सीएम योगी ने बलिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

01:02 PM IST

खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण हुआ: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्दवानी में एक सभा की. इसके बाद बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने स्टेज का शुद्धिकरण किया.

12:48 PM IST

समाज में आज भी छुआछूत जारीः राहुल गांधी

12:37 PM IST

चीन की नई चेतावनी: लेंडे नदी पर बनी झील कभी भी फट सकती है

नेपाल की भीषण बाढ़ के बीच ल्हेंडे नदी के ऊपरी हिस्से में बनी झील को लेकर चीन ने नई चेतावनी दी है. पानी का रंग गहराने से इसके कभी भी टूटने का खतरा बताया गया है. चीन का कहना है कि झील टूटने पर नदी में अधिकतम 500 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी आ सकता है.

11:38 AM IST

1 सितंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे पीएम मोदी

11:04 AM IST

नेपाल बाढ़ में अभी तक 320 भारतीय लापता, ढूढ़ने का प्रयास जारी

10:41 AM IST

नेपाल घूमने गए मुंबई के डॉक्टर दंपती लापता

मुंबई के अंधेरी इलाके से नेपाल घूमने गए डॉक्टर मिलिंद चितले और उनकी पत्नी जानवी चितले के लापता होने की जानकारी सामने आई है. दोनों मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल गए थे. नेपाल में हुई दुर्घटना के बाद से डॉक्टर दंपती से परिवार का कोई संपर्क नहीं हो पाया है. परिवार के सदस्यों ने राज्य सरकार से डॉक्टर मिलिंद चितले और उनकी पत्नी जानवी को जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है.

09:26 AM IST

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. लगातार निगरानी और चिकित्सीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं. अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड, दवाएं, जांच किट का स्टॉक रखने को कहा है. सीएम योगी ने कहा है कि स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए. किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए. मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिलों में विशेष सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है. किसी भी संभावित बदलाव की जानकारी तत्काल शासन को देने का भी आदेश दिया है. 


 

09:06 AM IST

नेपाल में बाढ़: मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हुई

08:58 AM IST

UGC-NET के नतीजे घोषित, 4000 से ज्यादा स्टूडेंट्स JRF के लिए क्वालिफाई

08:52 AM IST

नेपाल में भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया

नेपाल के त्रिशूली में भारी बारिश के कारण मौसम खराब हो गया है, जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए एहतियात के तौर पर आस-पास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

07:44 AM IST

Nepal Flood: तिब्बत में ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री अब भी लापता

07:06 AM IST

पीएम मोदी आज उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के 4 दिवसीय दौरे पर जाएंगे

06:36 AM IST

मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

12:00 AM IST

दिल्ली में बढ़े CNG के दाम... ₹3.89 प्रति किलोग्राम का इजाफा