ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई है. पाकिस्तान इस बैठक को होस्ट कर रहा है.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया. इस बार दो लड़कियों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. दोनों ने 492 मार्क्स यानी 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. कुल 81.79 फीसदी बच्चे मैट्रिक परीक्षा में पास हुए हैं. इसमें छात्राओं की सफलता का प्रतिशत ज्यादा है.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए TVK प्रमुख विजय ने रविवार को अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. विजय ने घोषणा की कि वह परम्बुर (चेन्नई) और त्रिची ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी की बैठक में विजय ने अन्य उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए. उनके करीबी टीम के सभी सदस्य सूची में शामिल हैं. पार्टी प्रमुख ने कहा मैंने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो जनता के साथ खड़े होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से सीधा संवाद किया. मन की बात कार्यक्रम 132वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है.पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है. इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है. हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है. मैं आज ‘मन की बात’ के माध्यम से सभी देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए. पीएम ने कहा कि यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है. ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं. उन्होंने देशवासियों को अफवाहों से बचने की सलाह दी.
समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा के दादरी बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. दादरी में हो रही इस रैली के जरिए अखिलेश यादव गुर्जरों समेत कई जातियों को साधने की कोशिश करेंगे. इस रैली को समाजवादी समानता भाईचारा नाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव इस रैली से 2027 विस चुनावों का शंखनाद करेंगे. दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में जुटेंगे सपा के दिग्गज नेता. गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखलेश यादव विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. रैली से पश्चिमी यूपी के 32 जिलों की 140 सीटों पर समीकरण बनाने की कोशिश है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. वह स्पीकर प्रेम कुमार को इस्तीफा सौंपेंगे. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देंगे. पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन विधायक हैं.
ईरान से जंग के बीच अब अमेरिका के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनौतियां अब सात समंदर पार से नहीं बल्कि उनके अपने ही घर से आ रही हैं. अमेरिका में ट्रंप सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ. अमेरिका के करीब 50 बड़े शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ नो किंग्स रैली की.