ट्विशा केस में सीबीआई को गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की 5-5 दिन की रिमांड मिली है. ये दोनों 2 जून 2026 तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे.
सुप्रीम कोर्ट से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. याचिका में हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने नाबालिग बटुकों के साथ कथित यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में यह याचिका दायर की थी.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली स्थित 10 जनपथ में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर जा रहे हैं, जहां दोनों की मुलाकात होनी है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के घर पहुंच गए हैं. यहीं पर राहुल कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वह डीके शिवकुमार के साथ भी बैठक करेंगे.
कर्नाटक में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तेज आंधी तूफान की वजह से सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिरने से नीचे काम कर रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई. कई और लोगों की नीचे दबने की आशंका है. घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुट गई है. SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.
यूपी कांग्रेस आज प्रदेश के सभी मंडलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें. इसमें बीजेपी सरकार के मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की जाएगी.