scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 03 फरवरी 2026

06:56 PM IST

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे

06:54 PM IST

बिहार के सीएम नीतीश के काफिले में जल्द शामिल होगी बुलेट प्रूफ रेंज रोवर- सूत्र

05:47 PM IST

ट्रेड डील को लेकर भारत-यूएस जल्द ही ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करेंगे- पीयूष गोयल

03:58 PM IST

बिहार में किसानों को बड़ा तोहफा, अब हर साल खाते में आएंगे 9 हजार रुपए

बिहार में किसानों को पहले से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6000 रुपए मिलते हैं. अब कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 3000 रुपए और मिलेंगे.

03:38 PM IST

लोकसभा में पीठासीन की तरफ पेपर उछालने वाले सांसद बजट सत्र से सस्पेंड

लोकसभा में पेपर उछालने वाले सांसद मणिकम टैगोर, गुरजीत औजला, राजा वडिंग, हिबी ईडन, किरण रेड्डी और वेंकट रमन को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

02:15 PM IST

हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

02:13 PM IST

राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया चीन का मुद्दा

भारत-चीन के रिश्ते पर बात करना जरूरी है- राहुल गांधी

01:09 PM IST

विपक्ष शोर मचाए, लेकिन तथ्य नहीं बदलते- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि कम समय के भीतर भारत ने बड़े व्यापारिक समझौते किए हैं- पहला यूरोपीय संघ के साथ और दूसरा अमेरिका के साथ. यह मोदी सरकार की कूटनीति की गति को दर्शाता है.

12:17 PM IST

इंडिया-US ट्रेड डील पर राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राज्यसभा में कहा कि सरकार जल्द ही इस समझौते पर आधिकारिक बयान जारी करेगी.

11:11 AM IST

पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि सभी सांसद सदन में मौजूद रहे, चर्चा में हिस्सा लें. बजट की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और उन्हें बताएं.

10:56 AM IST

US द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ घटाने के बाद रुपया मजबूत, 90.4 प्रति डॉलर पर पहुंचा

अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ घटाने के बाद रुपया मजबूत होकर 90.4 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से निर्यात और निवेश को भी सहारा मिल सकता है.

09:54 AM IST

सेंसेक्स 3700 और निफ्टी 1200 अंक की तेजी के साथ खुला

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इस डील से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और बाजार में खरीदारी का माहौल बना है. 

08:36 AM IST

उत्तर प्रदेश: पिता बेटे के शव को बक्से में छिपा हुआ फरार

एक युवक ने वैवाहिक विवाद के चलते अपने 12 साल के बेटे की हत्या कर दी और शव को एक बक्से में छिपाकर फरार हो गया.

07:25 AM IST

पूर्वी दिल्ली में 22 वर्षीय युवक की बीच बाजार चाकुओं से गोद कर हत्या

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित आचार्य निकेतन इलाके में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय अरुण राज के रूप में हुई है, जो पेशे से डिलीवरी एक्ज़ीक्यूटिव था और पटपड़गंज का रहने वाला था.