10:48 PM IST
मुंबई: जुहू रोड की चॉल में लगी आग, 11 लोग जख्मी
08:48 PM IST
केंद्र का Google और Apple iOS को नोटिस, BAT-BMS जैसे 7 ऐप्स हटाने को कहा
07:42 PM IST
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी पाने के लिए EV सब्सिडी पोर्टल लॉन्च किया
06:19 PM IST
बेंगलुरु: ISRO मुख्यालय मेल के जरिए बम की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ में
04:42 PM IST
चढ़ावा चोरी मामला: अनुकल्प मिश्रा ने 50 लाख खर्च करके कराई थी राम कथा
03:59 PM IST
गुजरात: ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
02:14 PM IST
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च लीडर अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी
12:38 PM IST
ठाणे: मीरा-भाईंदर में नारियल का पेड़ गिरने से 35 साल के युवक की मौत
12:06 PM IST
राम मंदिर चढ़ावा मामले में हो सकता है चंपत राय को जेल जाना पड़े- विनय कटियार
11:31 AM IST
करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में बंद का ऐलान
10:52 AM IST
अयोध्याः मंदिर परिसर में पहुंची चंदा चोरी की जांच कर रही SIT टीम
राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) मामले में आगे की जांच के लिए मंदिर परिसर पहुंच गई है.
09:53 AM IST
दिल्लीः CRPF के एक जवान ने की खुदकुशी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोती बाग में CRPF के एक जवान ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक CRPF जवान की पहचान 37 साल के नरसी लाल यादव के तौर पर हुई है.
09:18 AM IST
चढ़ावा चोरी के आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस टीम अयोध्या जेल पहुंची
08:25 AM IST
आंध्र प्रदेशः मरकापुरम में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों की पहचान अवुला अलकनंदा (19), अवुला अंकलु (20), अवुला नागेश (17) और अवुला नागेश्वरी (2) के तौर पर की है. ये सभी गिद्दलुर के नल्लाबंडा बाजार के रहने वाले थे. हादसे में घायल लोगों का इलाज कम्भम सरकारी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा लॉरी ड्राइवर के तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
07:10 AM IST
फीफा वर्ल्ड कपः पुर्तगाल ने क्रोएशिया को हराया
फीफा वर्ल्ड कप के एक बेहद अहम मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से हरा दिया. मुकाबले के आखिरी मिनटों में काफी गहमागहमी रही और एक गोल को अमान्य भी करार दिया गया. पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी एक गोल दागा.
06:19 AM IST
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना
कड़ी सुरक्षा के बीच श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ.
12:01 AM IST
SIT ने आज राम मंदिर में करीब 8 घंटे तक जांच की