scorecardresearch

ब्रेकिंग न्यूज़ 03 जून 2026

10:13 PM IST

मालवीय नगर होटल अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल संचालक लवकेश पुलिस हिरासत में

09:06 PM IST

बीके हरिप्रसाद बने कर्नाटक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

07:46 PM IST

नियमों की अनदेखी करने वाले होटल-रेस्टोरेंट को सील किया जाएगा- होम मिनिस्टर आशीष सूद

07:14 PM IST

कोलकाता: मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा

06:58 PM IST

उत्तराखंड दौरे पर राहुल गांधी, कोटद्वार में मोहम्मद दीपक से मिलेंगे

05:51 PM IST

मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक करोड़पति लवकेश बजाज फरार

04:19 PM IST

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार

03:26 PM IST

दिल्ली अग्निकांड: होटल के पास फायर NOC नहीं थी- फायर चीफ

01:50 PM IST

दिल्ली अग्निकांड: पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया

राजनाथ सिंह और राहुल गांधी ने भी दुख जताया

12:39 PM IST

दिल्ली: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोग जिंदा जले

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग अब भी इमारत के भीतर फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

12:37 PM IST

पश्चिम बंगालः 58 विधायकों ने New TMC के नाम से लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में TMC के 58 बागी विधायक स्पीकर के चैंबर में पहुंचे. ऋतब्रत को TMC का नेता प्रतिपक्ष (LOP) चुना जाएगा. स्पीकर ने बागी TMC नेता का पत्र स्वीकार कर लिया है. इन बागी 58 TMC विधायकों ने ‘नई TMC’ के लिए लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

12:36 PM IST

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20

11:54 AM IST

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 की मौत

10:20 AM IST

ईरान हमले के बाद बहरीन आर्मी ने जारी किया गाइडलाइन

बहरीन आर्मी ने अपने लोगों को युद्ध से जुड़ा गाइडलाइन जारी किया. लोगों से ईरानी मिसाइल के मलबे, टुकड़े को हाथ नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं. कहीं भी ईरानी मिसाइल या ड्रोन के टुकड़े मिलने पर तुरंत 112 पर सूचना देने की अपील की है. लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है और विस्फोटकों के जहां-तहां मौजूद होने की आशंका जतायी गई है. 

10:04 AM IST

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगी ममता बनर्जी 

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक 8 जून को होने वाली है. इस बैठक में टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी शामिल होंगी. अभिषेक बनर्जी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे.

09:46 AM IST

पटनाः गोलीबारी के बाद खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर जुटे छात्र

बिहार के पटना में मुसल्लहपुर हाट के पास शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई है. मंगलवार रात उनके कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. खान सर ने कहा, गोलीबारी को लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है. गार्ड को इतनी चोट लगी है कि वो अभी कुछ बताने कि स्थिति में नहीं है. हमारी कोशिश यही रहती है कि गरीब से गरीब बच्चे को पढ़ाया जाए और इसमें कुछ लोग बाधा बनते हैं लेकिन हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है. यहां पुलिस-प्रशासन ने सजगता दिखाई है. सभी अधिकारी यहां देर रात तक मौजूद थे. पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे और दोषियों को सजा दी जाए. किसी को भी आपसी द्वेष नहीं रखना चाहिए. यहां सुरक्षा मुहैया कराई जाए, इसके लिए हम आवेदन जरूर देंगे.

08:40 AM IST

UP में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक, योगी सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अगले 6 महीने के लिए किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. उत्तर प्रदेश नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं का अनुसरण अधिनियम -1966 के तहत या फैसला लिया है. इसके तहत सभी दफ्तर, निगम और स्थानीय निगमों में कोई हड़ताल नहीं होगी.

07:56 AM IST

किसानों को राहत: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 36585 करोड़ रुपए की कृषि ऋण माफी योजना को दी मंजूरी

07:45 AM IST

ईरान का एक साथ तीन देशों पर हमला, अमेरिकी सैन्य बेस को बनाया निशाना

ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत, इराक और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया. कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हवाई खतरों को रोकने की कार्रवाई की, जबकि बहरीन में चेतावनी सायरन बजाए गए. बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है.

07:33 AM IST

भारत ने विपुल को सऊदी अरब में राजदूत नियुक्त किया

06:24 AM IST

कर्नाटक: डीके शिवकुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार की ताजपोशी होगी. डीके पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम शाम 4 बजे के आसपास होगा.

12:01 AM IST

पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग